गन्ना मूल्य वृद्धि केन यूपी 2026 : हरियाणा के बाद अब यूपी में भी सरकार की ओर से गन्ने की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी गई है। जैसा कि हरियाणा अब देश में ऐसा राज्य बन चुका है जो अपने किसानों को गन्ने का सबसे अधिक मूल्य देगा। ऐसे में अब यूपी सरकार ने भी गन्ने की SAP में 30 रु का इजाफा किया है, जिससे early (अगेती) किस्म के गन्ने की कीमत अब बढ़कर ₹ 400 प्रति कुंतल हो गई है। इसी तरह गन्ने की सामान्य और reject varieties की कीमत अब क्रमशः ₹ 390 प्रति कुंतल और ₹ 385 प्रति कुंतल हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है।
No comments:
Post a Comment